संदेश

लूंगला उत्सव

चित्र
कृषि प्रधान क्षेत्रों में अपने कठिन कार्यों के बीच यहां के लोग किसी न किसी तरह अपने कुछ पल मनोरंजन व खुशी के लिए निकाल देते हैं। ज्येष्ठ-आषाढ़ में उत्तरकाशी के रवांई क्षेत्र में धान की रोपाई का काम जोरों पर होता है जिसको वे त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इस त्यौहार को 'लूंगला' नाम से जाना जाता है। क्षेत्र के लोग आज भी रोपाई का कार्य शुरू करने के लिए शुभदिन-शुभ मुहूर्त निकालते हैं। ढोल बाजों के साथ रोपाई का कार्य आरंभ किया जाता है। किसी दिन एक परिवार के खेतों की रोपाई की जाती है तो दूसरे दिन सभी मिलकर दूसरे परिवार की रोपाई पूरी करते हैं। इस परंपरा को 'पडयाला' या 'सटेर' कहा जाता है। इस अवसर पर यह प्रयास रहता है कि एक परिवार की रोपाई एक ही दिन में पूरी हो जाए। इसलिए आवश्यकतानुसार गांव की महिलाओं व पुरुषों को रोपाई के लिए बुला लिया जाता है। जिससे खेतों में रौनक बढ़ जाती है। बाजगी लोग खेतों की मेड़ पर बैठकर ढोल वादन करते हैं। महिलाएं रोपाई करती हुई लायण, छोड़े, पंवाड़े व बाजूबंद गाती हैं। रोपाई के अवसर पर घरों में पकवान के रूप में स्वाले-पकोड़े, हलुवा-पूरी...

क्यूंसर का मेला

चित्र
जनपद के जौनपुर विकास खंड का यह एक लोकमान्य देवता है। इसका मंदिर पालीगाड़ पट्टी में बगसील गांव के अन्तर्गत देवलसारी नामक स्थान पर स्थित है। जहां इसकी पूजा नागराज के रूप में की जाती है। इस स्थान पर आश्विन मास की संक्रांति को एक उत्सव का आयोजन किया जाता है। लोक कथा प्रचलित है कि एक बार इस गांव में एक साधु आया। उसे देवलसारी सेरा बहुत पसंद आया किन्तु यहां के सयाणें ने उसकी प्रताड़ना करके उसे भगा दिया। क्रुद्ध होकर साधु ने श्राप दे दिया कि तुम्हारे इस सेरे में धान की जगह देवदारु के वृक्ष उग जायेंगे, ऐसा ही हुआ। लोगों ने देखा कि खेतों में धान की जगह देवदारु उग आए हैं और जिस स्थान पर साधु बैठा हुआ था, वहां पर एक नाग कुंडली मारे बैठा हुआ है। तब भयभीत होकर गांव के लोगों ने दूध, दही, पुष्प-फल लाकर उसकी पूजा की। पश्चात् उस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण कर दिया गया। इस मंदिर में स्थित शिवलिंग के निकट जलकुंडी है। इसके जल के सम्बन्ध में लोगों का कहना है कि आश्विन मास की संक्रांति के दिन जब पुजारी उस जलकुंडी के समक्ष शंख ध्वनि करता है तो जलकुंडी से जल स्वतः ही बाहर की ओर प्रवाहित होने लगता ...

चौखुटिया

चित्र
चौखुटिया शब्द उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित एक कस्बे का नाम है। यह कस्बा रामगंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। उत्पत्ति: यह शब्द कुमाऊंनी भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है:  * चौ (chau): जिसका अर्थ है "चार"।  * खुट (khut): जिसका अर्थ है "पैर"। इस प्रकार, "चौखुट" का शाब्दिक अर्थ "चार पैर" होता है। चौखुटिया के संदर्भ में, इन "चार पैरों" का अर्थ है चार रास्ते या दिशाएँ जो इस स्थान से विभिन्न ओर जाती हैं। ये चार मार्ग चौखुटिया को रामनगर, कर्णप्रयाग, रानीखेत और तड़ाग ताल से जोड़ते हैं। स्थानीय रूप से "चौखुटिया" शब्द का प्रयोग मुख्य रूप से इस कस्बे और इसके आसपास के क्षेत्र के लिए किया जाता है।   इसके अतिरिक्त, स्थानीय लोक साहित्य और संस्कृति में भी इस शब्द का प्रयोग मिलता है, जैसे कि चौखुटिया-गेवाड़ क्षेत्र में प्रचलित झोड़ा नामक लोकगीत में। संक्षेप में, "चौखुटिया" एक स्थान का नाम है जिसकी उत्पत्ति कुमाऊंनी भाषा के "चार पैर" अर्थ वाले शब्दों से हुई है, जो यहाँ से निकलने वाले चार महत्वपूर्ण रास्तों को इंगित करता...

रवाँई का एक अनूठा लोकानुष्ठान 'खोदाईं'- श्री महावीर रखाँल्टा

चित्र
रवाँई क्षेत्र में एक कहावत प्रसिद्ध है कि 'डूम कू जागरु अर खसिया अनिंदरु' यानि हरिजन का जागर और खसिया राजपूत जागे। यह कहावत यूँ ही प्रचलित नहीं है। बल्कि इस क्षेत्र के हरिजनों में ऐसे 'जागर' की परम्परा भी है जिसमें भागीदारी हरिजन परिवारों की होती है और श्रवण के लिए गाँव और आसपास के सारे लोग आते हैं। सामान्यतः तीसरे या पाँचवें वर्ष रात्रि जागरण एवं स्तुति का यह अनुष्ठान किसी एक हरिजन परिवार में होता है, लेकिन सक्रिय सारे हरिजन परिवार रहते हैं। स्थानीय वासियों में यह अनुष्ठान 'खोदाई' के नाम से ख्यात है। 'खोदाई' को सम्पन्न कराने के लिए एक विशिष्ट व्यक्ति 'जग' को आमंत्रित किया जाता है तथा उसके साथ दो-तीन व्यक्ति और होते हैं।                 पुस्तक जिससे यह लेख लिया गया है। तीन रात्रियों में सम्पन्न होने वाली खोदाई में जगऱ्या की प्रमुख भूमिका होती है। वह गाते हुए अनुष्ठान हो आगे बढ़ाता है और बाकी लोग उसी को दोहराते हुए उसका साथ देते हैं। खोदाई के लिए पहले मकान की छत उखाड़नी पड़ती थी और वहीं बैठकर सवर्ण लोग पूरी रात खोदाईं देखते थे। खोदाई क...

गाडू-घड़ी यात्रा क्या है?

चित्र
यह यात्रा नरेंद्रनगर के राजमहल से शुरू होती है। यहां टिहरी राजपरिवार की सुहागिन महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर पारंपरिक तरीके से तिल का तेल निकालती हैं। इस तेल को एक पवित्र कलश ('गाडू घड़ा') में भरा जाता है। पूजा-अर्चना के बाद, यह कलश डिमर गांव के पुजारी को सौंप दिया जाता है, जो इसे विभिन्न पड़ावों से होते हुए बद्रीनाथ धाम तक ले जाते हैं। गाडू-घड़ी यात्रा का महत्व:  * बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की शुरुआत: यह यात्रा बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया की शुरुआत मानी जाती है।  * भगवान बद्रीनाथ का अभिषेक: इस कलश में भरे गए तिल के तेल का उपयोग बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर भगवान बद्री विशाल के प्रथम अभिषेक और पूरे वर्ष उनकी प्रतिमा पर लेप करने के लिए किया जाता है।  * राजपरिवार की भूमिका: टिहरी राजपरिवार इस परंपरा को सदियों से निभाता आ रहा है और उनका इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। माना जाता है कि टिहरी के राजा भगवान बद्रीनाथ के 'बोलते रूप' हैं।  * सांस्कृतिक महत्व: यह यात्रा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें स्थानीय लोगों की गह...

उत्तराखण्ड के परम्परागत आवास भाग-2

चित्र
जहां तक आवासीय परम्पराओं की बात की जायेगी इसे क्षेत्रगत आधार पर बांटा जा सकता है जो भौगोलिक आवश्यकता के अनुरूप बनाया जाता रहा है जैसे कि हिमालय के उच्च बर्फीले क्षेत्र में मात्र पत्थर की उपस्थिति थी उसके अनुरूप शुद्ध पत्थर के आवास बनाये गये, जबकि निचले क्षेत्र में जहां लकड़ी की प्रचुरता थी वहां लकड़ी की बाहुल्यता से आवास बनाये गये। उत्तराखंड की वास्तुकला स्थानीय जलवायु, भूगोल और प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप विकसित हुई है। यहाँ के पारंपरिक आवासों में पत्थर, लकड़ी, मिट्टी और फूस का प्रयोग प्रमुख रूप से देखा जाता है। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों की भिन्न भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताओं के कारण यहाँ अलग-अलग प्रकार के आवास निर्मित किए गए। उत्तराखंड के पारंपरिक आवास वास्तुकला, संस्कृति और स्थानीय ज्ञान का संगम हैं, जो आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। 1. पंचपुरा घर - उत्तरकाशी क्षेत्र में पाए जाने वाले पंचपुरा घर पारंपरिक बहुमंजिला आवास होते हैं। ये घर मुख्य रूप से पत्थर और देवदार की लकड़ी से बनाए जाते हैं। ये अधिकतर पाँच मंजिलों के होते हैं, निचली मंजिल में पशुओं के लिए जगह होती...

उत्तरकाशी की दो खूबसूरत झीलें

चित्र
भराड़सर ताल :- यह ताल मोरी के समीप 16000 फीट की दुर्गम ऊँचाई पर है। यह दिव्य स्थल बाहरी दुनिया के लिए अभी तक नितांत अपरिचित है। इसकी जानकारी स्थानीय भेड़ पालकों व बुजुर्ग लोगों को ही है। यह क्षेत्र अनूठे वन्य जीवन, वानस्पतिक वैभव के कारण दर्शनीय है। इस विशाल झील की विशेषता है कि यह पल-पल अपना रंग-रूप बदलती रहती है। झील के उत्तरी कोने पर बर्फ का एक बड़ा ग्लेशियर स्थिर होकर पसरा रहता है। वर्षाकाल में यहां शुष्क शिलाओं पर भी झरने फूटते व अगणित पुष्प खिलते दिखायी देते हैं। दिव्य पुष्प ब्रह्म कमल व फेन कमल यहां बहुतायत में खिले रहते हैं। नैटवाड़ जो मोरी से 12 किमी. दूर है, से पैदल यात्रा शुरू होती है। घने जंगल व बुग्यालों से होते हुए 15 किमी. दूर कैल्डारी उडयार (12000 फीट) पहुंचते हैं। फिर किड्डी ओडी, डालधार, नौलधार होते हुए अत्यंत कठिन दुर्गम चढ़ाई पार करते हुए बौधार-दर्रा (15000 फीट) पहुंचा जाता है। वहां से उतरते हुए कोई एक घंटे बाद भराड़सर ताल पहुंचा जाता है। भराड़सर ताल साहसिक पर्यटन का स्वर्ग है। यह गोलाकार झील लगभग 1.5 किमी. परिधि में फैली हुई है। झील के चारों ओर दुर्लभ ब...