संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य में महिलाएं

राज्य में 49.07 प्रतिशत जनसंख्या महिलाओं की है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार कुल 49,48,519 है। महिलाओं का योगदान प्रत्येक क्षेत्र में अविस्मरणीय है। राष्ट्रीय आन्दोलन, राज्य आन्दोलन से लेकर कला, विज्ञान, संगीत, इतिहास, प्रत्येक क्षेत्र में राज्य क्षेत्र का महिलाओं का ऐतिहासिक योगदान देखने को मिलता है। न केवल आज के परिवेश में बल्कि ऐतिहासिक एवं गाथायी इतिहास में भी स्त्री महत्वपूर्ण स्थान पर है। वर्तमान रूप में देखा जाये तो प्रति हजार पुरुषों में राज्य में औसत 963 महिलाएं हैं, जो देश के कई अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति है। देश के टॉप-10 सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिलों में भी उत्तराखण्ड के तीन जिले शामिल हैं। यदि हम केन्द्र शासित राज्यों को पृथक करते हैं तो सभी राज्यों के जिलों में अल्मोड़ा का स्थान सर्वोच्च है, जबकि इसके ऊपर एकमात्र जनपद माहे जिला पुदुच्चेरी का है। छठें स्थान पर रुद्रप्रयाग तथा नौवें स्थान पर पौड़ी गढ़वाल जिलों का स्थान आता है, इन जिलों में प्रति हजार पुरुषों में क्रमशः 1139, 1114 तथा 1103 महिलाएं हैं। साक्षरता की दृष्टि से भी राज्य में महिला साक्षरता दर 70 प्रतिशत से अधिक है