संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीमांत की अनोखी बैशाखी जो बिच्छू घास लगाकर आयोजित होती है।

      ले गुड़ खा, साल भर सांप-कीड़े नहीं दिखेंगे कहकर सुबह ही ईजा देशान(बिस्तर) में गुड़ दे दिया करती थी, और मैं बड़ी उत्सुक्तावस गुड़ खाते हुए उठता था कि आज कहाँ धमाका होने वाला है. धमाका दरअसल हर बैशाखी को हमारे क्षेत्र मे होता था, हम तो छोटे थे पर दीदी, ददा, और भाभियाँ आज के दिन बहुत सतर्क रहती थी क्योंकि आज का दिन सच में हंगामे और धमाके का होता था। हमारे सीमांत में होली तो नहीं मनाई जाती पर ये त्यौहार किसी होली से कम नहीं होता, हालांकि सब अपनी दिनचर्या में व्यस्त पर सजग होते थे आज के दिन न जाने कब कहाँ से भाभी, देवर, ननद, साली, जीजा कोई भी आ जाये और सिन्ने से हमला कर दे। जी हाँ सिन्ने से वही सिन्ना जिसे आप बिच्छू घास या कंडाली के नाम से जानते हैं।           तब जब हम बच्चे थे एक खुशी ये भी होती थी कि आज के दिन हमारे मासाब घर से बाहर नहीं निकलेंगे, क्योंकि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी दीदी लोगों ने मासाब को सिन्ना लगाके बेहाल करना है। गाँव में चूंकि एक ही बिरादरी के अधिकतर लोग थे, और जिनके मज़ाक के रिश्ते नहीं होते थे उनके लिए मासाब आसान शिकार थे, क्योंकि वो बाहर के थे उनसे कोई रिश्ता गा

फोर्ट मोयरा तथा लाउडन फोर्ट के सम्बंध में।

पिथौरागढ़ के लाउडन फोर्ट तथा अल्मोड़ा के फोर्ट मोयरा के नामकरण के सम्बन्ध में। सर्वप्रथम अपनी पूर्व पोस्ट के लिए खेद प्रकट करता हूँ   और अवगत कराना चाहता हूँ कि वो तथ्य आंशिक रूप से सत्य थे   जो पिथौरागढ़ किले के नामकरण पर पूर्व में लिखे गये थे।            1815  में गोरखों को पराजित कर अंग्रेजी शासन की नींव उत्तराखण्ड में रख दी गई। आंग्ल-ब्रिटिश युद्ध 1814-1816 के मध्य चला तथा इस युद्ध के समय भारत के गवर्नर जनरल फ्रैंसिस रॉडन हेस्टिंग्स था जो इस पद पर 1813 से 1823  तक रहा। हेस्टिंग्स  द्वितीय अर्ल  ऑफ     मोयरा   (Earl Of Moira)  था। अतः हेस्टिंग्स को प्रसन्न करने के लिए ही अल्मोड़ा के लाल मण्डी किले का नाम फोर्ट मोयरा रखा गया। जबकि हेस्टिंग्स की पत्नी फ्लोरा म्यूर कैम्पबेल  काउन्टेस  ऑफ   लाउडन   (Earl Of Loudoun) थी। क्योंकि पांचवे अर्ल ऑफ   लाउडन aकी एकमात्र सन्तान फ्लोरा थी अतः उसे लाउडन की काउंटेस बनाया गया। इस कारण लॉर्ड   हेस्टिंग्स दोनों ही क्षेत्रों के अर्ल बन गये थे। अतः पिथौरागढ़ के किले का नाम भी फोर्ट लाउडन रखा गया।        मोयरा आयरलैण्ड में एक पैरिश है। जबकि