संदेश

मई 27, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वन आरक्षी हेतु उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी भाग-2

1. उत्तराखंड में वन व्यवस्था के लिए प्रथम प्रयास- कमिश्नर ट्रेल (1826) 2. पर्वतीय विकास परिषद- 17 मार्च, 1967 को उत्तर प्रदेश विधान मंडल द्वारा स्वीकृत 1970 में स्थापित 3. एटकिंसन के अनुसार कुमाऊँ का प्रथम वन संरक्षक - हेनरी रैम्जे 4. भाबर क्षेत्र के वन संरक्षित घोषित हुए- 1868 में 5. गोरखवाणी के लेखक- श्याम सिंह नेगी/पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल 6. कोसी का घटवार के लेखक- शेखर जोशी 7. पराशर गौड़ द्वारा जग्वाल(प्रतीक्षा) फ़िल्म बनाई गई- 1983 8. मेघा आ का निर्देशन काका शर्मा द्वारा- 1987 में (इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर-एस. एस. बिष्ट थे) 9. गैंठीछेड़ा योजना सितोनस्यु पौड़ी। 10. मरोड़ा परियोजना- नयार नदी 11. पर्वतीय क्षेत्र की सींचित भूमि का नाम- सेरा 12. भारत सरकार द्वारा वन विभाग की स्थापना- 1864 13. कुमाऊँ-गढ़वाल के वन, वन विभाग को समर्पित किए गए- 1868 14. वन विभाग को इम्पीरियल(केंद्रीय) से प्रांतीय विभाग बनाया गया- 1882 15. इंडियन फारेस्ट एक्ट- 1865