संदेश

दिसंबर 27, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घासभूमि (Grassland)

घासभूमि (Grassland) घासभूमि वह क्षेत्र होता है जहां शाकीय पौधों, मुख्यतः पोएसी (Poaceae) कुल के पौधों का प्रभुत्व होता है। इन क्षेत्रों में साइपरेसी (Cyperceae) एवं जंकेसिया (Juncaceae) कुल के पौधे भी पाये जाते हैं। अंटार्कटिक महाद्वीप को छोड़कर विश्व के सभी महाद्वीपों पर प्राकृतिक घासभूमियों का विस्तार है। अधिकांश घासभूमियां वनभूमियों एवं मरुस्थलों के मध्य अवस्थित संक्रमण पेटी में ही पायी जाती हैं। विश्व के कुल भूमि के लगभग एक चौथाई भाग पर घासभूमियों का विस्तार है। अवस्थिति के आधार पर घासभूमियों को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ये दो भाग हैं-1. उष्णकटिबंधीय घासभूमि (Tropical Grassland) एवं 2. शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि (Temperate Grassland)। उष्णकटिबंधीय घासभूमि का विस्तार दोनों गोलार्द्धों में 0oसे 23½oअक्षांशों के मध्य पाया जाता है। इस प्रकार की घासभूमि मुख्यतः अफ्रीका के साहेल क्षेत्र एवं पूर्वी अफ्रीका में पायी जाती है। सवाना एक प्रकार की उष्णकटिबंधीय घासभूमि ही है जिसका विस्तार मुख्यतः अफ्रीका के सूडान क्षेत्र में है। शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि का विस्तार दोनों गोलार्द्धों