संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पिरान कलियर शरीफ

चित्र
          पिरान कलियर दरगाह , हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर दूर गंगा नदी के तट पर रुड़की शहर में स्थित है। यह दरगाह पूरे देश को मानवता और एकता का संदेश देती है। पीरान कलियर को कलियर शरीफ के नाम से भी जाना जाता है। यह सूफी संत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर की कब्र है। यहां हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम “उर्स” का आयोजन किया जाता है। मुस्लिम समुदाय के साथ साथ हिंदु धर्म के लोग भी यहाँ चादर चढ़ाते हैं तथा मन्नत मांगते है। कहते हैं ”मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूर-ए-ख़ुदा होता है” जी हां वैसा ही इबादत गुजार बन्दों के पर्दा कर जाने के बाद उनकी दरगाह पर लोग अपनी परेशानियों से निजात की आशा लेकर पहुँचते हैं और दुआ प्रार्थना करते हैं और उनकी उम्मीदों की झोली भरती भी है ! इसी तरह कलियर शरीफ में लोगों की मुरादें पूरी होने के साथ ही यह ऐसी दरगाह जहाँ होती है जिन्न और भूत प्रेतों को सरेआम फाँसी और एक फकीर जिसके इशारे पर नाचते हैं दुनिया भर के भूत प्रेत और जिन्नात आज तक पता नही कितने लोगो को मिला है आसमानी बलाओं से छुटकारा जिनकी दरगाह में नाचते हैं भूत प्रेत और एक गूलर के खाने से बे

10 महत्पवपूर्ण सवाल मिशन UKSSSC सीरीज-15

 1-  उत्तराखण्ड प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबन्धन एवं नियोजन (CAMPA)  की स्थापना कब हुई?      सही उत्तर है- 2010-11  2- हजूर तहसील का गठन कब और किसने किया था? सही उत्तर है-  1816 में ट्रेल द्वारा गठित इससे पूर्व नौ तहसीलें थी जिन्हें मिलाकर हजूर तहसील बनाया 3- उत्तराखण्ड में सर्वाधिक नहरें किस जनपद में है? सही उत्तर है-  सर्वाधिक 303 नहरें पौड़ी में, जबकि सबसे अधिक नहरों का विस्तार 1010 किमी उधमसिंह नगर में सर्वाधिक है। 4- उत्तराखण्ड में डाॅ0 एम0 विश्वेश्वरैया टनल किस नेशनल हाईवे में स्थित है? सही उत्तर है- NH-307 सही है। पुराना नाम 72 A था। 5- दशकुमार चरित का कुमाउंनी अनुवाद किसने किया? सही उत्तर है- ज्वाला दत्त जोशी 6- अमीर खुसरों के बाद खड़ी बोली में काम करने वाले पहले कवि कौन माने जाते हैं? सही उत्तर है- गुमानी पंत 7- खेण तथा पाला  कुप्रथाओं को बन्द करने का श्रेय जाता है? सही उत्तर है- महारानी गुलेरिया की सलाह पर प्रतापशाह ने  8- सुखरम गुफा किस जनपद में है? सही उत्तर है- देवीकुण्ड के निकट, बागेश्वर 9- मुलुक कुमाउं के रचनाकार कौन है? सही उत्तर है-  कृष्णा पाण्डे 10- मानसखण्ड के अनु

उत्तराखण्ड प्रमुख नृत्य

चित्र
उत्तराखण्ड प्रमुख नृत्य 1. थड़िया नृत्य-: गढ़वाल में विवाहित महिलाओं द्वारा प्रथम बार मायके आने पर किया जाने वाला नृत्य 2. सरौं नृत्य-: यह गढ़वाल क्षेत्र का युद्ध गीत नृत्य है इसे भोटिया जनजाति में "पौणा नृत्य" कहा जाता है। 3. हारुल नृत्य-: पांडव जीवन शैली पर आधारित जौनसारियों का नृत्य 4. मंडाण नृत्य-: टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में शुभ अवसरों पर किया जाने वाला नृत्य इसे "केदार नृत्य" कहा जाता है। 5. चौफला नृत्य-: गढ़वाल क्षेत्र में किया जाने वाला नृत्य इसे बिहू और गरबा की सूची में रखा जाता है। 6. झुमैलो-: नारी वेदना का प्रतीक नृत्य 7. झोड़ा-चाचरी-:  गढ़वाल क्षेत्र में चांचरी व कुमाऊँ में झोड़ा कहते है इस नृत्य में 10-200 तक नर्तक भाग लेते है। 8.  सिपैया या रणभूत-: देश प्रेम से युक्त नृत्य 9-: छपेली-: प्रेम ओ रूप की भावना युक्त संवाद नृत्य 10-: बैर नृत्य-: गीत गायन के रूप में प्रतियोगिता के तौर पर किया जाने वाला नृत्य  11. छोलिया या छलिया-: कुमाऊँ क्षेत्र में किया जाने वाला विश्व प्रसिद्ध नृत्य शुभ अवसरों पर विजय का प्रतीक नृत्य  12.  भगनोल-: मेलों इत्यादि में

कुमाऊँ में गोरखाली सुब्बा

चित्र
       राज्यपाल अथवा प्रांतपति को सुब्बा कहा जाता था। इसकी नियुक्ति नेपाल नरेश प्रधानमंत्री की सलाह पर करता था। कुमाऊँ के प्रमुख सुब्बा निम्नवत् थे- 1. जोगामल्ल ( 1791-93) - यह कुमाऊँ का पहला सुब्बा नियुक्त हुआ। इसने बीसी व्यवस्था को शुरू कर प्रत्येक आबाद जमीन को प्रति बीसी अथवा 20 नाली जमीन पर 1 रु 0 टैक्स निर्धारित किया गया. 2. काजी नरशाही ( 1793-94) - हिमाचल मूल के नगरकोटी राजपूत स्थानीय जनता को गोरखों के विरूद्ध भड़काते थे। जिससे क्रोधित होकर नरशाही ने ढाकचा सैनिकों का गठन कर नगरकोटियों का नरसंहार किया। यह नृषंस हत्याकाण्ड कुमाऊँ के इतिहास में नरशाही का पाला या नरशाही का मंगल तथा मंगल की रात कहलाती है। 3. अजब सिंह खवास ( 1794-95)- इसके साथ नायब सुब्बा श्रेष्ठ थापा तथा फौजदार जसवंत भण्डारी थे। 4. अमर सिंह थापा ( 1795-96)- इसके साथ गोविन्द उपाध्याय को कारदार तथा भक्ति थापा को फौजदार बनाया गया था। 5. प्रबल राणा ( 1796-97)- इसके साथ जैकृष्ण थापा को नायब सुब्बा बनाया गया था। 6. बमशाह ( 1797-99)- इसके साथ इसी के भाई रुद्रवीर शाह को नायब सुब्बा बनाया गया था। इसे 5 रु 0 प्रत

10 महत्पवपूर्ण सवाल मिशन UKSSSC सीरीज-14

            आज से लगातार पांच दिन प्रश्न बिना ऑप्शन के पूछे जायेंगे उत्तर देने का प्रयास कीजिएगा सही उत्तर शाम को मिलेंगे। 1.   दुधियाड़देवी उत्सव का आयोजन किस जनपद में होता है ? सही उत्तर - पौनाड़ा गांव, बूढ़ा केदार क्षेत्र में देवी मार्गशीर्ष, पौष, माघ इन तीन महीनों में टिहरी से उत्तरकाशी तक की यात्रा करती है। बसन्त पंचमी को डोला मंदिर में वापस पहुंचता है।  2.  जंगू क्या है ? सही उत्तर - जौनसार-बावर क्षेत्र में स्त्री-पुरूष संवाद शैली पर आधारित गीत।  3.   खड़गेश्वर महादेव मंदिर किस जनपद में स्थित है ? सही उत्तर - पिथौरागढ़ जनपद के पुराना बाजार में स्थित है। मान्यता इसे अस्कोट के रजबार खड़क पाल सिंह ने निर्मित करवाया था।  4.   छागलेश प्रशस्ति में किस शासक का वर्णन मिलता है ? सही उत्तर - जय दास नामक राजा का नाम मिलता है।  5.   भारत छोड़ो आन्दोलन में देहरादून से प्रकाशित अखबार ढिंढोरा का प्रकाशन किसने किया ? सही उत्तर - इन्द्रजीत रतूड़ी  6.   2013 में उत्कृष्ठ विधायक सम्मान किसे दिया गया था ? सही उत्तर - इंदिरा ह्रदेयश 7.   उत्तराखण्ड की उड़न परी किसे कहा जाता है ? सही उत्त

10 महत्पवपूर्ण सवाल मिशन UKSSSC सीरीज-13

1. योगमुद्रा में मानवाकृति किस स्थल से दर्शायी गई है- ( A ) फलसीमा      ✓                 ( B ) मलारी ( C ) हुडली            ( D ) इनमें से कोई नहीं   2. अशोकचल्ल के आक्रमण के समय कत्यूरी शासक कौन था- ( A ) गुर्जरेदच          ( B ) इन्द्रदेव रजवार   ✓ ( C ) उत्तमदेव          ( D ) ब्रह्मदेव   3. दुष्यंत-शकुन्तला प्रेम-प्रसंग के लिए जाना जाने वाला स्थान- ( A ) वशिष्ठाश्रम       ( B ) कण्वाश्रम   ✓ ( C ) बद्रिकाश्रम        ( D ) विश्वामित्राश्रम   4. कुणिन्द वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था- ( A ) आसेक           ( B ) म-ग-भ-त-स ( C ) अमोघभूति   ✓              ( D ) शिवपालित   5. नेपाल नरेश अशोक चल्ल ने उत्तराखण्ड पर कब आक्रमण करके पूरे पर्वतीय क्षेत्र पर अधिकार कर लिया ? ( A ) 1191    ✓                              ( B ) 1192 ( C ) 1193                              ( D ) 1194   6. वह कार्तिकेयपुर शासक जिसने किरातों से सन्धि की थी- ( A ) खर्परदेव          ( B ) कल्याणराज ( C ) इष्टगण देव        ( D ) त्रिभुवनराज ✓   7. केदार शब्द का श

उत्तराखण्ड में प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान

1. संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् की स्थापना 2004 देहरादून  में हुई।  2. राज्य अभिलेखागार वर्ष 2003 देहरादून में स्थापित किया गया।  3. हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र 2005 में देहरादून में स्थापित किया गया।  4. भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय देहरादून, अल्मोड़ा (1989) तथा श्रीनगर में स्थापित किया गया।  5. एफ.एम. रेडियो की स्थापना देहरादून में की गई।  6. उदयशंकर कल्चर सेंटर 1938 अल्मोड़ा में मोहन उप्रेती के विशेष प्रयासों से स्थापित किया गया।  7. उदयशंकर नाट्य अकादमी 2003 अल्मोड़ा में स्थापित किया गया। 8. संगीत नाट्य अकादमी 2002 अल्मोड़ा में स्थापित किया गया।  9. संस्कृत अकादमी 20 दिसम्बर, 2002 हरिद्वार में इसकी स्थापना हुई। 10. संस्कृति विभाग द्वारा जून, 2000 में रंगमंडल देहरादून, अल्मोड़ा में स्थापित किये गये।  11. लोक कला संस्थान की स्थापना अल्मोड़ा में की गयी।

प्राचीन उत्तराखण्ड के इतिहास से 10 महत्वपूर्ण प्रश्न

1.  मोरध्वज का उत्खनन 1887 में ए.एम. मरखम द्वारा किया गया। 2. राय बहादुर दयाराम साहनी द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों का अध्ययन 1919-20 में किया था। 3. अलकनन्दा घाटी में पाषाणयुगीन उपकरणों की खोज 1980 में गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा की गई। 4. पुरोला, यमुना घाटी में उत्खनन एवं धूसर मृदभाण्ड इत्यादि की खोज 1979 में गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा की गई। 5. द्वाराहाट, अल्मोड़ा में शैल चित्रांकन की खोज 1877 में रिवेट-कार्नक द्वारा की गई। 6. मलारी शवाधानों की खोज 1956 में डाॅ शिव प्रसाद डबराल द्वारा की गई। 7. देवढुंगा ग्राम में पर्वतीय पुरातत्व ईकाई ने इष्टका वास्तु की खोज 1982-83 में 1987-88 में यहां का उत्खनन गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। 7. 1856 में देवीधुरा की समाधियाँ खोजने वाले हेनवुड को राज्य में पुरातत्व का जनक कहा जाता है।  8. यौधेय मुद्रायें 1936 में जौनसार-बावर से खोजे गये। 9. गोविषाण से सिक्कों की खोज 1960 में के0पी0 नौटियाल द्वारा की गई। 10. अल्मोड़ा में सिक्कों की खोज दिसम्बर, 1975 में हुई।

महात्मा गांधी की उत्तराखण्ड यात्रायें

चित्र
  महात्मा गांधी की उत्तराखण्ड यात्रायें हरिद्वार यात्रा 6 अप्रैल , 1915 को गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में महात्मा मुंशीराम से भेंट की। 7 अप्रैल को ऋषिकेश लक्ष्मण झूला और स्वर्गाश्रम की यात्रा की। 8 अप्रैल को गुरुकुल कांगड़ी के ब्रह्मचारियों ने स्वागत किया।  18 मार्च , 1916 गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में अछूताद्धार सम्मेलन में भाषण दिया।  20 मार्च गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के वार्षिकोत्सव में भाषण दिया। 22 मार्च तक हरिद्वार में रहे।   मध्य मार्च , 1927 गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार की रजत जयंती समारोह में भाग लिया। देहरादून यात्रा प्रथम बार सितम्बर , 1929 में आये तब शहंशाही आश्रम के सामने पीपल वृक्ष रोपित किया था। दूसरी बार मई , 1946 में मसूरी आये थे। प्रथम कुमाऊँ यात्रा( 14 जून , से 4 जुलाई , 1929) 14 जून , 1929 हल्द्वानी और तालुका में सभाएं की व नैनीताल पहंुचे। 15 जून , 1929 नैनीताल में महिलाओं की सभा में भाषण दिया तथा भवाली में सभा की।   16 जून , 1929 को ताड़ीखेत में प्रेम विद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल हुए। 20 जून को अल्मोड़ा में भाषण , 27 जून को कौसानी के लिए गय

डाउनलोड करें 2019 वन रिपोर्ट

चित्र
            यूकेपीडिया पुस्तक में जो वनों का आकड़ा प्रस्तुत किया गया है वह वर्ष 2017-18 की वन सांख्यिकी की रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तुत किया गया है।       यह भी अवगत कराना है कि उक्त आंकडे़ अन्तिम थे। 2018-19 के उत्तराखण्ड के आंकड़े वन विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विवाद की स्थिति के कारण प्रकाशित नहीं किये गये हैं।  भारत सरकार द्वारा 2019 वन रिपोर्ट प्रकाशित की जा चुकी है। जिसे निम्नानुसार उत्तराखण्ड वाला हिस्सा आप लोगों के लिए प्रस्तुत है।  डाउनलोड करने हेतु निम्न लिंक पर क्लिक करें।   डाउनलोड  2019 वन रिपोर्ट

10 महत्पवपूर्ण सवाल मिशन UKSSSC सीरीज-12

 1. गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण का निर्माण कब किया गया ? ( A ) 2014                              ( B ) 2012 ( C ) 2010                              ( D ) 2009   ✓   2. 1901 में रियासत टिहरी गजट का प्रकाषन किस शासक ने करवाया- ( A ) भवानी शाह      ( B ) कीर्तिशाह   ✓ ( C ) नरेन्द्रशाह        ( D ) इनमें से कोई नहीं   3. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के 11 वें मुख्य न्यायाधीष हैं- ( A ) एस 0 एच 0 कपाड़िया ( B ) आर 0 एस 0 चैहान   ✓ ( C ) रमेष रंगनाथन     ( D ) के 0 एम 0 जोसफ   4. लास्या नृत्य का सम्बन्ध किस जनजाति से है ? ( A ) जौनसारी        ( B ) थारू ( C ) भोटिया   ✓                  ( D ) राजी   5. मोनाल परियोजना सम्बन्धित है- ( A ) किषारियों से   ✓            ( B ) राज्य पक्षी से ( C ) भिक्षावृत्ति से         ( D ) इनमें से कोई नहीं   6. उत्तराखण्ड के औली में शीतकालीन हिमक्रीड़ा स्थल एवं रज्जुमार्ग (औली परियोजना) का शुभारंभ कब किया गया था ? ( A ) जुलाई , 1981                 ( B ) जुलाई , 1982 ( C ) जुलाई , 1983     ✓               ( D ) जुलाई ,