अल्मोड़ा जिले के प्रमुख व्यक्तियों की सूची पढ़ें और नोट करें।

if you like than share it. लोकरत्न पंत (साहित्य)- जन्म- 1790 काशीपुर मूल रूप से पिथौरागढ़ के उपराड़ा गांव में हुआ। इन्होनें राम नाम , पंच-पंचाशिका , राममहिमा वर्णन , गंगाशतक , चित्र पद्यावली रामाष्टक , कालिकाष्टक , नीतिशतक इत्यादि रचनायें लिखी है। काशीपुर के महाराजा गुमानी सिंह के दरबार में कवि थे। अतः इन्हें लोकरत्न गुमानी नाम मिला। इन्हें खड़ी बोली का पहला कवि कहा जाता है। कुमाऊंनी एवं नेपाली भाषा के प्रथम कवि भी माना जाता है। शिवदत्त सती (साहित्य) - जन्म 1848 फल्दाकोट , अल्मोड़ा में हुआ। ये मित्रविनोद , भाबर के गीत , घस्यारी , बुद्धि प्रवेश इत्यादि रचनाओं के लिए जाने जाते हैं। गौरी दत्त पाण्डे ‘ गौर्दा ‘ ( साहित्य) - 1872 पटिया गांव , अल्मोड़ा में जन्में 1939 में निधन . चाय लीला एवं हमरौ कुमाऊं प्रसिद्ध रचनाऐं हैं। कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पाण्डे (स्वतंत्रता सेनानी एवं इतिहासकार) - जन्म- 15 फरवरी , 1882 कनखल में मृत्यु- 13 जनवरी , 1965. 1913 में अल्मोड़ा अखबार का सम्पादन किया। 1918 में शक्ति समाचार पत्र निकाला। कुली आन्दोलन में सक्रिय भूमिका न...