फोर्ट मोयरा तथा लाउडन फोर्ट के सम्बंध में।

पिथौरागढ़ के लाउडन फोर्ट तथा अल्मोड़ा के फोर्ट मोयरा के नामकरण के सम्बन्ध में।


सर्वप्रथम अपनी पूर्व पोस्ट के लिए खेद प्रकट करता हूँ और अवगत कराना चाहता हूँ कि वो तथ्य आंशिक रूप से सत्य थे जो पिथौरागढ़ किले के नामकरण पर पूर्व में लिखे गये थे।


           1815 में गोरखों को पराजित कर अंग्रेजी शासन की नींव उत्तराखण्ड में रख दी गई। आंग्ल-ब्रिटिश युद्ध 1814-1816 के मध्य चला तथा इस युद्ध के समय भारत के गवर्नर जनरल फ्रैंसिस रॉडन हेस्टिंग्स था जो इस पद पर 1813 से 1823  तक रहा। हेस्टिंग्स द्वितीय अर्ल ऑफ  मोयरा (Earl Of Moira) था। अतः हेस्टिंग्स को प्रसन्न करने के लिए ही अल्मोड़ा के लाल मण्डी किले का नाम फोर्ट मोयरा रखा गया। जबकि हेस्टिंग्स की पत्नी फ्लोरा म्यूर कैम्पबेल काउन्टेस ऑफ लाउडन (Earl Of Loudoun) थी। क्योंकि पांचवे अर्ल ऑफ लाउडन aकी एकमात्र सन्तान फ्लोरा थी अतः उसे लाउडन की काउंटेस बनाया गया। इस कारण लॉर्ड हेस्टिंग्स दोनों ही क्षेत्रों के अर्ल बन गये थे। अतः पिथौरागढ़ के किले का नाम भी फोर्ट लाउडन रखा गया।

      मोयरा आयरलैण्ड में एक पैरिश है। जबकि लाउडन पूर्वी आयरशायर स्कॉटलैंड में एक सिविल पैरिश है। (पैरिश ईसाई साम्प्रदायिक क्षेत्रीय इकाई को कहते है।)

      जैसा कि पूर्व पोस्ट में पिथौरागढ़ के किले के सम्बन्ध में लिखे गये लेख में स्पष्ट किया गया था कि उत्तरी अमेरिका में बने दो किलों की भौगोलिक साम्यता के कारण किले का नामकरण हुआ वो अंशतः सत्य है। किन्तु यहां पूर्ण सत्य जान लीजिए कि अमेरिका में वे किले भी अर्ल ऑफ लाउडन जॉन कैम्पबेल के सम्मान में बनाये गये थे। जॉन कैम्पबेल उस समय उत्तरी अमेरिका में ब्रिटिश सेना के कमाण्डर इन चीफ थे।

      उत्तराखण्ड में उक्त नाम युद्ध नायक जनरल जेस्पर निकोल्स ने हेस्टिंग्स को प्रसन्न करने के लिएरखे। यह भी जान लें कि जेस्पर निकोल्स अब तक का सबसे युवा जनरल था, जो 34 वर्ष की आयु में सेना का क़वाटर मास्टर जनरल बना था।

        यहां एक अन्य बात भी बताना अनिवार्य है कि हैस्टिंग्स ने  1792 ऑन्टेरियो कनाडा में मिडलैण्ड डिस्ट्रिक्ट नाम से एक काउंटी बनाई थी। जिसे अब हैस्टिंग्स काउंटी नाम से जाना जाता है तथा यहां बहने वाली नदी का नाम भी मोयरा नदी रखा गया है।  हेस्टिंग्स एकमात्र गवर्नर है जिनकी निजी डायरी छपी है। उत्तराखण्ड के इतिहास पर कार्य करने वाले व्यक्ति इसे archive.org से प्राप्त कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण साबित होगी। 

 स्त्रोत-

हेस्टिंग्स कॉउंटी लिंक
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Hastings_County


पैरिश लिंक  
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Parish

अर्ल ऑफ लाउडन लिंक
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Earl_of_Loudoun


इस पोस्ट के माध्यम से आदरणीय संदीप बड़ौनी सर को धन्यवाद भी ज्ञापित है कि उन्होंने मेरी त्रुटि से अवगत कराया अन्यथा मेरे द्वारा कभी यह नहीं देखा जाता।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के लेखक और उनकी प्रमुख पुस्तकें- भाग-1

कुमाऊँनी मुहावरे और लोकोक्तियाँ भाग-01

उत्तराखण्ड भाषा का विकास भाग-02 गढ़वाली भाषा