19 अक्टूबर 2015 करंट अफेयर्स

1.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2015 को संविधान-निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की स्मृति में एक स्मारक (memorial) की आधार-शिला रखी। यह विश्व-स्तरीय स्मारक किस शहर में स्थापित किया जायेगा? – मुम्बई (Mumbai)

विस्तार: भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में विख्यात बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का स्मारक मुम्बई के दादर (Dadar) स्थित इन्दु मिल (Indu Mill) की भूमि में स्थापित किया जायेगा। इस प्रस्तावित स्मारक में अम्बेडकर की 40-फीट ऊँची भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसके अलावा यहाँ एक विशाल स्तूप भी स्थापित किया जायेगा जिसमें धम्मचक्र को प्रदर्शित करती 24 धारियों लगाई जायेंगी।

इस स्मारक को 12.5 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जायेगा तथा दादर स्थित यह क्षेत्र चैतन्य भूमि (Chaitya Bhoomi) के पास है जहाँ बाबासाहेब अम्बेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था।
इस परियोजना पर 425 करोड़ रुपए का खर्च आयेगा तथा परियोजना का काम सुप्रसिद्ध वास्तुविद शशि प्रभु (Shashi Prabhu) को सौंपा गया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल 26 नवम्बर को “संविधान दिवस” (Constitution Day) मनाने की अहम घोषणा भी की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1949 में 26 नवम्बर को ही संविधान सभा ने भारतीय संविधान को तैयार करने की प्रक्रिया को पूरा किया था।

2.  देश के किस निजी क्षेत्र के बैंक ने अक्टूबर 2015 के दौरान दावा किया कि वह वीज़ा (Visa) के हाल ही में जारी किए गए मोबाइल पेमेण्ट सॉल्यूशन “एम-वीज़ा” (M-Visa) पर आधारित मोबाइल एप्लीकेशन लाँच करने वाली दुनिया की पहली कम्पनी बन गई है? – ICICI बैंक (ICICI Bank)

3. दिग्गज भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह (Vijender Singh) ने अपने प्रोफेशनल मुक्केबाजी करियर की शुरूआत 10 अक्टूबर 2015 को बेहद धुआँधार अंदाज़ में की जब उन्होंने अपना पहला मुकाबला नॉक-आउट (knock-out) से जीत लिया। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में किस मुक्केबाज को पराजित किया? – सोनी वाइटिंग (Sonny Whiting)

4. जिओजी कोंरोते फिजी के राष्ट्रपति चयनित
फिजी की संसद ने रोजगार, औद्योगिक संबंध एवं उत्पादकता मंत्री जिओजी कोंरोते को देश का नया राष्ट्रपति चयनित किया है|

5. शेखर बसु परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा सचिव नियुक्त
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शेखर बसु को परमाणु ऊर्जा आयोग का नया अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा का सचिव नियुक्त किया गया है|

6. ईरान ने किया लंबी दूरी तय करने वाली 'ईमाद' मिसाइल का सफल परीक्षण
ईरान ने देश में निर्मित लंबी दूरी तय मारक क्षमता वाली 'ईमाद' मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है।

7. देश के किस निजी बैंक को म्यूचुअल फण्ड (Mutual Fund) व्यवसाय करने की अनुमति भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में प्रदान की है? – यस बैंक (Yes Bank)

8.  4) वर्ष 2015 का “मैन बुकर” सम्मान (Man Booker Prize) किसे प्रदान किया गया, जिसकी घोषणा 13 अक्टूबर 2015 को की गई? – मेर्लोन जेम्स – Marlon James (जमैका)

विस्तार: 44-वर्षीय मेर्लोन जेम्स को अंग्रेजी साहित्य का बेहद प्रतिष्ठित “मैन बुकर” पुरस्कार उनके उपन्यास “A Brief History of Seven Killings” के लिए प्रदान करने की घोषणा 13 अक्टूबर 2015 को की गई। यह उपन्यास रेगी गायन शैली के मशहूर स्टार (reggae star) बॉब मार्ले (Bob Marley) की 1976 में हत्या के प्रयास से जुड़े प्रकरणों पर आधारित है। यह जेम्स द्वारा लिखा गया तीसरा उपन्यास है। इस उपन्यास के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर वे जमैका के पहले लेखक बन गए।

9. पंजाबी लेखिका दलीप कौर तिवाना (Dalip Kaur Tiwana) का नाम 13 अक्टूबर 2015 को क्यों चर्चा में आया? – वे वर्तमान कुछ दिनों से लेखकों द्वारा देश में बढ़ती साम्प्रदायिकता के मुद्दे पर विरोध जताए जाने वाली मुहिम में शामिल होकर “पद्मश्री” सम्मान लौटाने वाली पहली हस्ती बन गईं

10.  जनता को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षु प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूक बनाने के लिए 10 कड़ियों वाला एक कार्यक्रम ‘हुनरबाज’ दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित किया जाने की घोषणा की. देश में विशेष रूप से युवाओं के कौशल निर्माण में इसकी उपयोगिता होगी.
डीडी नेशनल चैनल पर ‘हुनरबाज’ का पहला एपिसोड 18 अक्टूबर, 2015 को सुबह 11:30 बजे प्रसारित होगा. इसके बाद शेष नौ कड़ियां उसी समय, उसी चैनल पर हर रविवार को प्रसारित की जाएंगी.
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने उद्योगों के साथ-साथ युवाओं के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) अधिनियम, 1961 में संशोधन किया.

11. ओंसारी घारती मागर, नेपाल की पहली महिला स्पीकर के रूप में निर्वाचित
नेपाली सांसदों ने ओंसारी घारती मागर को संसद का अध्यक्ष निर्वाचित किया है| नया संविधान लागू होने और नई सरकार के गठन के बाद यह पहली बार है जब किसी महिला को संसद के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया हो|

12.  15 अक्टूबर, 2015 को वर्ष 2015 का ‘हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी।
उन्हें यह पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 16 अक्टूबर को प्रदान किया गया।
हार्वर्ड फाउन्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यों के द्वारा हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है और उसे ऊंचा उठाने के लिए हमें प्रेरित किया है।
यह पुरस्कार वर्ष 1984 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून को प्रदान किया गया था।
ध्यातव्य है कि वर्ष 2013 में यह पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी के साथ वर्ष 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा।

13. साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल ट्रेन का शुभारम्भ
साइंस एक्सप्रेस यानी साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल (एसईसीएएस) को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया है| यह गाड़ी चलित विज्ञान प्रदर्शनी है, जिसमें 16 वातानुकूलित डिब्बे हैं| गाड़ी को रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा भू-विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जवाड़ेकर ने झंडी दिखाकर रवाना किया| इस प्रदर्शनी का आयोजन तीनो मंत्रालय ने संयुक्त संयुक्त रूप से किया है|

14. दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपने स्कूटर जुपिटर का ब्रांड एबेंसडर नियुक्त किया है।
कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के.एन. राधाकृष्णन ने कहा कि बच्चन देश के सम्मानित अभिनेताओं में है और उनकी सफलता का राज उनकी मेहनत, योग्यता और ज्यादा पाने की चाह है। यही सिद्धांत टीवीएस जुपिटर का "ज्यादा का फायदा" है।

15. हैदराबाद स्थित देश के प्रतिष्ठित मिसाइल कांप्लेक्स का नाम अब ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कांप्लेक्स’ होगा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इस कांप्लेक्स को नया नाम देंगे। ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रख्यात डॉ. कलाम की 84वीं जयंती के अवसर पर अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

16. भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान की नौसेनाओं ने पूर्वी तट पर पांच दिवसीय मालाबार अभ्यास 2015 शुरू किया, जिसमें कई युद्धपोत, विमान वाहक पोत और तेजी से हमला करने वाली पनडुब्बी हिस्सा ले रही हैं|
बहु-राष्ट्रीय समुद्रिक संबधों और आपसी सुरक्षा मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित होने वाले अभ्यासों की जारी श्रृंखला में मालाबार 2015 नवीनतम अभ्यास है|

17.  भारत और चीन की सेवाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास (Indo-China joint military training exercise) 12 अक्टूबर 2015 से चीन के कुनमिंग (Kunming) में शुरू हुआ जिसमें दोनों सेनाओं की इन्फेन्ट्री टुकड़ियाँ भाग ले रही हैं। प्रत्येक दो साल के अंतराल पर आयोजित किए जाने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम क्या है? – “हैण्ड-इन-हैण्ड” (‘Hand-in-Hand’)

18.  पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी (Khurshid Mahmud Kasuri) की लिखी उस पुस्तक का क्या नाम है जिसका 12 अक्टूबर 2015 को मुम्बई में बेहद विवादास्पद स्थितियों में विमोचन किया गया तथा जिससे पहले इस विमोचन कार्यक्रम से जुड़े सुधीन्द्र कुलकर्णी (Sudheendra Kulkarni) को शिवसेना ने निशाना बनाते हुए मुँह पर काला पेण्ट लगा दिया? – “Neither a Hawk nor a Dove: An Insider’s Account of Pakistan’s Foreign Policy”

19.  वित्त मंत्री अरुण जेटली को लंदन की प्रत्रिका ‘इमर्जिंग मार्केट्स’ की ओर से ‘फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर, एशिया’ पुरस्कार के लिए चुना गया है। पत्रिका ने एक लेख में लिखा है कि पिछले 18 महीनों के दौरान भारत की आर्थिक सफलता के मामले में जेटली को भी कुछ सम्मान मिलना चाहिए।

20.   केंद्रीय गृह राज्य  मंत्री किरण रिजिजु ने 12 अक्टूबर 2015 को एक समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय अभियान को हरी झंडी दिखाई.
बीएसएफ के ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ हिमालय’ अभियान का संचालन 12 अक्टूबर, 2015 से 23 नवंबर, 2015 तक किया जाएगा और इसमें साईकिल चलाने, व्हाईट वाटर राफ्टिंग और गढ़वाल के हिमालय में ट्रैकिंग अभियान शामिल है. इस दौरान टीम के सदस्य  उस अपशिष्ट सामग्रियों को वापस ले आएंगे जिन्हें  हिम नदियों पर छोड़ दिया गया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के लेखक और उनकी प्रमुख पुस्तकें- भाग-1

कुमाऊँनी मुहावरे और लोकोक्तियाँ भाग-01

उत्तराखण्ड भाषा का विकास भाग-02 गढ़वाली भाषा