सोमवार 26 अक्टूबर 2015 करंट अफेयर्स
1. मलबर्न मर्सर ग्लोबलपेंशन इंडेक्स रिपोर्ट-2015 में किस देश को सबसे उत्तम सेवानिवृत्ति प्रणाली वाला देश बताया गया है?
- डेनमार्क
2. किस की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मिस्र के बीच समुद्री परिवहन से संबंधित एक करार पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी है?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
3. लिबरल पार्टी के युवा लीडर जस्टिन त्रुदो को किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया है?
- कनाडा
4. आदित्य बिड़ला समूह ने फैशन पर केंद्रित कौन सा ई-कॉमर्स पोर्टल को लॉन्च किया है?
- Abof.com
5. दिल्ली के नए लोकायुक्त के रूप में किसे चयनित किया गया है?
- रेवा खेत्रपाल
6. किस दो देश के बीच आर्मी सीरिया में हवाई सुरक्षा के मुद्दे पर समझौता करने के करीब पहुंच गई हैं?
- अमेरिका और रूस
7. किस धान्य पर केंद्र सरकार ने आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है?
- गेहूं (गेहूं भारत में मुख्य अनाज फसल है)
8. हर साल विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
- 20 अक्टूबर
9. किस भाषा की फिल्मों के निर्माता-निर्देशक के.एस.एल स्वामी, जिसका हाल ही निधन हो गया है?
- कन्नड़
10. कोल्लूर चिदंबरम जिसका हाल ही निधन हो गया, वे.........के हास्य अभिनेता थे?
- तेलुगु
11. वैश्विक पेंशन सूचकांक में किस देश की सेवानिवृत्ति प्रणाली सबसे निम्न स्थान पर है?
- भारत
12. किस बैंक ने इंफाल में अपना उप-कार्यालय खोल दिया है?
- भारतीय रिजर्व बैंक (इस कार्यालय में वित्तीय समावेश और विकास, ग्राहक शिक्षा तथा बाजार की जानकारी के संबंध में अलग विभाग होंगे)
13. हाल ही में किसने नई दिल्ली में IDFC Bank का उद्घाटन किया है?
- नरेन्द्र मोदी
14. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख इंफोसिस कंपनी को अमेरिका की तेल एवं गैस परामर्श कंपनी नोआ कंसल्टिंग के कितने करोड़ डॉलर में अधिग्रहण की घोषणा की है?
- सात करोड़ डॉलर (करीब 453.5 करोड़ रुपए)
15. किस देश की अदालत ने पेटेंट चुराने के केस में दिग्गज टेलीकम्युनिकेशन कंपनी एप्पल पर भारी भरकम 234 मिलियन डॉलर (करीब 1478 करोड रूपये) का जुर्माना लगाया है?
- अमेरिका
16. किस देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का टाइटल प्रायोजक बन गई है?
-
17. किस क्रिकेटर ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है?
- वीरेंद्र सहवाग
18. अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) ने भारतीय फुटबाल टीम के किस स्टार खिलाड़ी को महासंघ का सलाहकार नियुक्त किया है?
- बाईचुंग भूटिया
19. अखिल भारतीय खेल परिषद के नए अध्यक्ष के रूप में किसकी नियुक्ति की आलोचना की है?
- विजय कुमार मल्होत्रा
20. पैट वुडल जिसका हाल ही में निधन हो गया है, वो........थी?
- अभिनेत्री
21. Housing.com कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO)के रूप में किसे नियुक्त किया है?
- मणि रंगराजन
22. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मिस्र, जापान, सेनेगल, यूक्रेन और उरुग्वे को कितने वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना है?
- दो वर्ष
23. किसको इसराइल की प्रख्यात हिब्रू विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है?
- प्रणब मुखर्जी(भारत के राष्ट्रपति)
24. भारत के किस राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने `स्वधार गृह` नामक योजना को स्वीकृति प्रदान की है?
- हरियाणा
25. डॉक्टर अब्दुल कलाम के जन्म स्थान जिसे अमृत शहर घोषित किया गया है, वो कौन सा शहर है?
- रामेश्वरम
26. एशियाई व्यायाम एवं खेल विज्ञान परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- जी.एल. खन्ना
27. किस टूर्नामेंट में ग्रेट ब्रिटन कड़े मुकाबले में 4-3 से भारतीय टीम को हराकर सुल्तान जोहोर कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है?
- हॉकी
28. भारत की साकेत माइनेनी जिसने हाल ही में 2015 वियतनाम ओपन ट्राफी जीती है, वे किस खेल से जुडी हुई है?
- टेनिस
29. किस देश की कार निर्माता कंपनी निसान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ आठ साल का करार किया है?
- जापान
क्रिकेट भारतीय क्रिकेट टीम खेल-कप और ट्रोफी
30. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य के कुल 43,000 गांवों में से 14,708 गांवों में सूखे जैसी हालत की घोषणा की है?
- महाराष्ट्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें