उत्तराखंड 5 महत्वपूर्ण प्रश्न।

1◆ वीर शहीद केशरी चन्द को फांसी की- 3 मई, 1945 लालकिले में दी गयी।

        (अधिकतर जौनसारी साथी परिचित होंगे इनसे जो नहीं हैं उनके लिए पोस्ट लम्बी कर रहा थोड़ा सा-
      © नवम्बर, 1920 में क्यावा में जन्में
      © रॉयल इंडियन आर्मी में सुबेदार के पद पर भर्ती
      © द्वितीय विश्व युद्ध मे जापानी सेना द्वारा बन्दी
          बनाये गए तथा वहीं से आज़ाद हिंद फौज में 
          शामिल।
      © महत्वपूर्ण कार्य 'इम्फाल पुल उड़ाया' अंग्रेजों के
          हाथों बन्दी बनाये गए।
     © इनके शब्द थे, "मेरे कफ़न के लिए खादी का प्रयोग किया जाए और कामना है कि देश को तुरंत आज़ादी मिले। जब भी पुनः जन्म मिले तो भारत में मिले ताकि देश सेवा के लिए फिर काम आ सकूँ।"

2◆ वन बन्दोबस्त 1929 के सृजनकार- पद्म दत्त रतूड़ी  (तत्कालीन वन अधिकारी)

       आपको याद होगा इसका परिणाम रवाईं कांड था। वन बन्दोबस्त 1929 के कुछ महत्वपूर्ण और अवैधानिक बिंदुओं को जाने-
        © पहाड़ों में प्रत्येक काश्तकार चार भेड़-बकरी, एक भैंस, 2 बैल और 1 गाय रख सकता था इस कानून के तहत। इससे अधिक होने पर निम्न दरों पर कर वसूला जाता था-
          * भेड़-बकरी की अधिकता पर 50 पैसे प्रतिवर्ष
          * भैसें अधिक होने पर 2₹ प्रतिवर्ष
          * गाय-बैल अधिक होने पर 1₹ प्रतिवर्ष

(ये दरें प्रति 1 पर थी यानी किसी के पास 500 बकरियां हुई तो जो कि उस समय आम था कितना कर देना होगा सोचने वाली बात है दरअसल विरोध का सबसे बड़ा कारण भी यही था)

        © जंगल से लकड़ी काटने में 1 विवाहिता द्वारा काटे जाने पर- 1 ₹ जबकि अविवाहिता द्वारा काटे जाने पर 2₹ शुल्क निर्धारित किया गया था।

        © विरोध में आज़ाद पंचायत खड़ी की गई जिसको संगठित करने का श्रेय जाता है- दयाराम सिंह रावत
       © इसी का परिणाम था 30 मई, 1930 रवाईं कांड।

 
3◆ सफेद शिरों का नगर और हरी बाड़ों का नगर - देहरादून

4◆ राज्य में प्रथम संस्कृत महाविद्यालय- 1887, क्युकालेश्वर, पौड़ी में खोला गया

5 ◆ गोविंद बल्लभ पंत द्वारा 1912 में प्रथम मुकदमा किसका लड़ा गया- कुंज बिहारी शर्मा का




जो भी शेयर करें या कॉपी-पेस्ट करें स्रोत का उल्लेख करना न भूलें अन्यथा की स्थिति में ©।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के लेखक और उनकी प्रमुख पुस्तकें- भाग-1

कुमाऊँनी मुहावरे और लोकोक्तियाँ भाग-01

उत्तराखण्ड भाषा का विकास भाग-02 गढ़वाली भाषा