उत्तराखण्ड वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तरी

1. उत्तर  प्रदेश  पुनर्गठन  विधेयक  लोकसभा  में  कब   पारित  किया  गया  ?
  (ए) 1 अगस्त, 2000
  (बी) 5 अगस्त, 2000
  (सी) 28 अगस्त, 2000
  (डी) 20 अगस्त, 2000
उत्तर: (ए) 1 अगस्त 2000 को लोकसभा में 10 अगस्त को राज्यसभा में और 28 अगस्त 2000 को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किये गए।।

2. उत्तराखंड  की  आय  का  मुख्य  स्रोत  है  ?
(ए) ऊर्जा
(बी) वन संसाधन और पर्यटन
(सी) उद्योग
(डी) कृषि

     उत्तर: (बी) उत्तराखण्ड वन और जल संशाधन बहुलता है और पर्यटन यहां की आय का मुख्य स्रोत है।

3. लाल  बहादुर  शास्त्री  अकादमी  कहां  स्थित  है?
    (ए) देहरादून
    (बी) मसूरी
    (सी) नैनीताल
    (डी) अल्मोड़ा
उत्तर: (बी) मसूरी में 1958-59 में स्थापित देश की शीर्ष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्था है।

4 . कॉर्बेट  नेशनल  पार्क  उत्तराखंड  के  किस  जिले  में  स्थित  है?
     (ए) चमोली
     (बी) नैनीताल
     (सी) ऋषिकेश
     (डी) गढ़वाल
उत्तर: (बी) प्रश्नानुसार नैनीताल में इसका विस्तार नैनीताल तथा पौड़ी जिले में है।

5. उत्तराखंड  में  सात  ताल  झील  कहां  स्थित  है?
     (ए) नैनीताल
     (बी) चमोली
     (सी) अल्मोड़ा
     (डी) पौड़ी
उत्तर: (ए)

6 . निम्नलिखित  में  से  कौन  सा  दर्रा उत्तराखंड  में नही  है?
      (ए) बाड़ालाप्चा
      (बी) दारमा
      (सी) कुंगरी - बिंगरी
      (डी) लिपुलेख
उत्तर: (ए) बाड़ालाप्चा हिमाचल प्रदेश का दर्रा है।

7.  उत्तराखंड के गठन का मुख्य कारण क्या है?
      (ए) पहाड़ी लोगों की भूमि और पहचान
      (बी) पिछड़ेपन, गरीबी, असुविधा, और प्रवास
      (सी) पहाड़ी लोगों संस्कृति का संरक्षण
      (डी) पहाड़ी लोगों के राजनीतिक  अपेक्षा
उत्तर: (बी)

8 . कितने   प्रकार  के  वन   उत्तराखंड  में  पाए  जाते  हैं?
       (ए) चार
       (ख) दो
       (सी)तीन
       (डी) पाँच
उत्तर: (ए)

9 . इनमें से कौन-सा गाँधी के अनुसार मिनी स्विट्जरलैंड कहलाता है ?
      (ए) कौसानी
      (बी) नैनीताल
      (सी) बद्री नाथ
      (डी) पिथौरागढ़ सिंह
उत्तर: (ए)

10 .  उत्तराखंड  का  क्षेत्रफल  कितना   है?
         (ए)  53,483 km2
         (बी) 55,420 km2
         (सी) 50,343 km2
         (डी) 52,530 km2
उत्तर: (ए)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के लेखक और उनकी प्रमुख पुस्तकें- भाग-1

कुमाऊँनी मुहावरे और लोकोक्तियाँ भाग-01

उत्तराखण्ड भाषा का विकास भाग-02 गढ़वाली भाषा