हर्षदेव ओली

काली कुमाऊं के मुसोलिनी के नाम आए भी पुकारे जाने वाले हर्षदेव ओली का जन्म 1890 में ग्राम गोशनी, खेतीखान चंपावत में हुआ था।

◆ वह एक शुरुआती पत्रकार एवं कुमाऊँ मण्डल के प्रमुख स्वाधीनता सेनानी थे। उनके कारनामों के कारण गोरे शासक उन्हें मुसोलिनी कहते थे, वहीं कुमाऊं की जनता में वह टाइगर या काली कुमाऊँ का शेर नाम से प्रसिद्ध थे।

◆ सबसे पहले वह स्वामी विवेकानन्द द्वारा खेतीखान के निकट मायावती आश्रम से प्रकाशित  ''प्रबुद्ध भारत'' के प्रकाशन से जुड़े थे।

◆ 1914 में ITD प्रेस के प्रबंधक बने।

◆ 1916 में कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में पंडित मोती लाल नेहरू के सम्पर्क में आये।

5 फरवरी, 1919 में मोतीलाल नेहरू ने जब इलाहाबाद से इंडिपेंडेंट का प्रकाशन किया तो हर्षदेव जोशी इनके उप सम्पादक नियुक्त हुए। 1920 में सम्पादक बने।

◆ 1923 में नाभा एस्टेट के राजा रिपुदमन सिंह ने ओली को अपना सलाहकार नियुक्त किया।

◆ 1924 में फारेस्ट ग्रीवेंस कमेटी के उपाध्यक्ष बने।

◆ 12 अगस्त, 1930 देवीधुरा मेले में भाषण के चलते गिरफ्तार हुए।

◆ श्री लाल बहादुर शास्त्री 1934 में गोसनी गाँव मे इनके साथ आकर 8 दिन रुके थे।

◆ हर्षदेव ओली ने लीडर, हिंदुस्तान टाइम्स और आज समाचार पत्रों में कार्य किया था।

खेतीखान में पंडित ओली की स्मृति में सेनानी पार्क का निर्माण किया गया है।


पूर्ण विवरण हेतु इंतज़ार करें पोस्ट अभी आधी हैं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के लेखक और उनकी प्रमुख पुस्तकें- भाग-1

कुमाऊँनी मुहावरे और लोकोक्तियाँ भाग-01

उत्तराखण्ड भाषा का विकास भाग-02 गढ़वाली भाषा