समसामयिक उत्तराखण्ड जून, 2021


मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना
- 23 मई, 2021 से शुरू योजना जिसमें कोविड-19 के संक्रमण से लावारिस हुए बच्चों को 21 वर्ष तक भरण-पोषण शिक्षा, रोजगार के लिए प्रशिक्षित करेगी। 

हाल ही में एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाले उत्तराखण्डी- मनीष कसन्याल इन्होंने यह फतह 1 जून, 2021 को किया। 

नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता में उत्तराखण्ड का देश में स्थान- चैथा प्रथम स्थान केरल है। हिमालयी राज्यों में उत्तराखण्ड हिमाचल के बाद दूसरे स्थान पर है। 

नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्य सूचकांक के तहत उत्तराखण्ड का कानून व्यवस्था में 86 अंकों के साथ प्रथम स्थान है। 

जी0आई0पी0 अर्थात सकल पर्यावरण उत्पाद आधारित व्यवस्था लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना।

नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्यों की स्वास्थ्य रैंकिंग में उत्तराखण्ड का स्थान-6th

उत्तराखण्ड की महिला जिसे जल चैम्पियन चुना गया- सरतमा देवी, पटारा गांव, उत्तरकाशी। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम देश भर की 41 महिलाओं को जल चैम्पियन चुना गया, जिसमें सरतमा देवी को चालों के निर्माण में योगदान हेतु यह सम्मान मिला। ज्ञातव्य हो कि यह गांव पिछले तीन वर्ष से रिलायंस फाउंडेशन से प्रेरित होकर जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। 

संकट में हिमालय पुस्तक- खड़ग सिंह वल्दिया

उत्तराखण्ड का पहला व्यावसायिक महाविद्यालय घोषित किया गया- माॅडल महाविद्यालय पैठाणी, पौड़ी

कुशाग्र उप्रेती का सम्बन्ध है- फुटबाल इनका चयन अण्डर-23 विश्वकप टीम में हुआ है ये बनबसा के निवासी हैं। 

खेलों इण्डिया मुहिम के तहत खेल प्रशिक्षण केन्द्र की घोषणा- धारचूला तथा नानकमत्ता

हीरा सिंह राणा स्मृति संग्रहालय की स्थापना- मानिला, अल्मोड़ा में की जायेगी। 

हालमार्क की अनिवार्यता किन जिलों में लागू की गई है- देहरादून तथा पिथौरागढ़। 14 जून, 2021 से स्वर्णाभूषणों एवं चांदी के आभूषणों की क्वालिटी बरकरार रखने हेतु हाॅलमार्क साइन अनिवार्य कर दिया गया है। शुरू में देश के 256 जिलों को इसमें शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड के देहरादून तथा पिथौरागढ़ जिले इसमें शामिल किये गये हैं। ज्ञातव्य है कि भारत में हाॅलमार्क की शुरूआत वर्ष 2000 से हुई थी। 


जून माह के करंट अफेयर्स को तैयार किया है गौरव चन्द्र जोशी जी ने इनके ब्लाॅग से मई और उससे पूर्व के करंट अफेयर्स आप लोग पढ़ सकते हैं लिंक नीचे दी जा रही है। 

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड के लेखक और उनकी प्रमुख पुस्तकें- भाग-1

कुमाऊँनी मुहावरे और लोकोक्तियाँ भाग-01

उत्तराखण्ड भाषा का विकास भाग-02 गढ़वाली भाषा